पेपर लीक और बदहाल शिक्षा व्यवस्था के विरोध में हुई भूख हड़ताल
कौशाम्बी, जुलाई 20 -- देश में पेपर लीक की लगातार सामने आ रही घटनाओं और बदहाल शिक्षा व्यवस्था के विरोध में सोमवार को छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर में भूख हड़ताल की। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। अंत में मांगों का ज्ञापन डीएम डॉ. अमित पाल को सौंपा। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे सभासद अजीत रैना ने कहा कि बार-बार होने वाले पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं के कारण मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों का विश्वास लगातार कमजोर हो रहा है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: पेपर लीक एवं बदहाल शिक्षा व्यवस्था के विरोध में सांकेतिक भूख हड़ताल भूख हड़ताल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.