पेपर लीक और धांधली के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस
गिरडीह, अगस्त 4 -- बगोदर, प्रतिनिधि। जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में लगातार हो रही धांधली और पेपर लीक से नाराज युवाओं ने सोमवार को बगोदर में शक्ति प्रदर्शन किया। भाकपा माले के घटक दल आरवाईए के बैनर तले शाम में मशाल जुलूस निकाला गया। बस स्टैंड परिसर से शुरू हुआ जुलूस बाजार के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए पुनः बस स्टैंड पर नुक्कड़ सभा में बदल गई। प्रदर्शनकारियों ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि पेपर लीक माफिया और सरकार की मिलीभगत से मेहनती छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। यह भी पढ़ें- विधानसभा मार्च के समर्थन में सरिया में प्रतिवाद मार्च, 7 अगस्त को रांची चलने का आह्वान अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और ते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.