पेपर लीक और छात्रों पर बल प्रयोग के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन
बागेश्वर, जुलाई 25 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण न्यास, बागेश्वर ने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक प्रकरणों और छात्र आंदोलनों के दौरान कथित बल प्रयोग पर चिंता जताई है। न्यास ने इस मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हस्तक्षेप की मांग की है। इस संबंध में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में कहा गया कि पिछले कई वर्षों से पेपर लीक और भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते छात्र-छात्राएं, अभिभावक और आमजन आंदोलित हैं। आंदोलन के दौरान छात्रों पर बल प्रयोग की घटनाएं चिंताजनक हैं, जिससे देश में असंतोष का माहौल बन रहा है। न्यास ने राष्ट्रपति से संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए छात्रों और देशवासियों को संरक्षण प्रदान करने तथा देश में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.