गोरखपुर, जुलाई 20 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। भाकपा (माले), आइसा, ऐपवा, इंकलाबी नौजवान सभा, शहरी गरीब मोर्चा एवं नागरिक समाज के संयुक्त आह्वान पर नगर निगम पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में धांधली, शिक्षा के निजीकरण और नई शिक्षा नीति-2020 के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। भाकपा (माले) की राज्य स्थायी समिति के सदस्य राजेश साहनी ने कहा कि पेपर लीक कोई आकस्मिक घटना नहीं, बल्कि सरकार की विफल शिक्षा व्यवस्था और भ्रष्टाचार का परिणाम है। भाकपा (माले) के जिला सचिव राकेश सिंह, आइसा के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक ने संबोधित किया। यह भी पढ़ें- पेपर लीक और छात्र मुद्दों पर भड़का आक्रोश,माले-आइसा कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय पर किया...