बिजनौर, जुलाई 13 -- बेरोजगारी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे जनहित के मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। लंबे समय बाद सपा के किसी प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं और महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, जिसके बाद सपाई बैरिकेडिंग धकेलते हुए कलेक्ट्रेट परिसर जा पहुंचे।

प्रदर्शन की तैयारी ​प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कलक्ट्रेट जाने वाले सभी रास्तों पर भारी बैरिकेडिंग कर रखी थी और सपा कार्यालय के बाहर भी भारी बल तैनात था। दोपहर तक कार्यालय कार्यकर्ताओं से खचाखच भर गया, जिसमें विधानसभा चुनाव के कई संभावित टिकटार्थी भी समर्थकों के साथ पहुंचे थे। ​प्रभा चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सबसे पहले आगे बढ़कर कार...