नई दिल्ली, फरवरी 25 -- मध्य प्रदेश के धार जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना घटी जहां 10वीं की एक नाबालिग छात्रा ने बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। मंगलवार को पीथमपुर के एक निजी स्कूल में पेपर देते समय लड़की को अचानक पेट दर्द हुआ और वॉशरूम जाने पर उसने बच्चे को जन्म दिया। स्कूल प्रशासन की सूचना पर पुलिस और एम्बुलेंस पहुंची और दोनों को अस्पताल भर्ती कराया गया। अस्पताल में जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। पुलिस ने बताया कि लड़की किसी के साथ रिलेशनशिप में थी। उसने डर से अपनी प्रेग्नेंसी परिवार से छिपाकर रखी थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, लड़की बोर्ड एग्जाम दे रही थी तभी उसे लेबर पेन उठा। उसने पेट में तेज दर्द की शिकायत की। इसके बाद वह स्कूल कैंपस के वॉशरूम में गई जहां उसने बच्चे को जन्म दे दिया। जैसे ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.