सहारनपुर, फरवरी 27 -- मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के बाद नगर निगम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पेपर मिल रोड पर जेसीबी से चार दुकानों का अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। ब्रजेश नगर पुल के नीचे भी अभियान चलाकर कई अवैध कब्जे हटाए गए और दो दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर प्रवर्तन दल ने पेपर मिल रोड पहुंचकर टीन शेड डालकर किए गए अतिक्रमण को हटाया। बताया गया कि चार दुकानदारों ने सड़क किनारे अवैध रूप से दुकानें बढ़ा ली थीं। अभियान के दौरान ब्रजेश नगर पुल के नीचे करीब एक दर्जन दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया, जबकि दो दुकानों से दो-दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच.बी. गुरुंग ने बताया कि ताहरपुर स्थित तालाब पर अवैध कब्जा कर लगाए गए पॉपुलर के सैकड़ों पेड़ भी उखड़वाए गए। कार्रवाई में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.