मुजफ्फर नगर, मार्च 7 -- सिखेड़ा/ जानसठ। गांव निराना के जीनस पेपर एंड बोर्ड्स लिमिटेड, मुजफ्फरनगर में फायर सुरक्षा पर प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल का आयोजन जिला अग्निशमन अधिकारी आरके यादव व फायरमैन मनजीत सिंह के निर्देशन में किया गया। जिसमें अग्निशमन अधिकारी ने कारखाने में कार्यरत कर्मचारियों को आपातकालीन स्थिति से निपटने के गुण सिखाए तथा अग्निशमन यंत्रों को प्रयोग करने की विधि एवं आग को नियंत्रित करने के तरीकों को सिखाया। पेपर मिल इकाई प्रमुख चंद्रेश गुप्ता द्वारा सभी कर्मचारियों को बताया गया कि सिखाए गए सभी तरीकों को हमें अपने कार्य व्यवहार में प्रयोग करना आवश्यक है, ताकि आपात स्थिति से निपटा जा सके। कार्यक्रम को महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन रविंद्र कुमार शर्मा द्वारा संचालित किया गया। इस दौरान जीनस अग्निशमन दस्ता एंव कार्यरत अ...