फिरोजाबाद, मई 4 -- दक्षिण थाना क्षेत्र में इंडस्ट्रीज एरिया स्थित एक पेपर मिल परिसर में रखे पुराने गत्ते के ढेर में आग लग गई। देखते ही देखते धुआं के साथ आग की पलटें उठती देखकर पेपर मिल में काम कर रहे श्रमिकों में खलबली मच गई। गणेश नगर निवासी ओंकार विज की इंडस्ट्रीज एरिया नगला भाऊ में दयाल पेपर मिल के नाम से गत्ता फैक्ट्री है। यहां पुराना गत्ता खरीदकर लाया जाता है और उसे गलाकर नया तैयार किया जाता है। सोमवार सुबह आठ बजे श्रमिक काम करने में जुटे हुए थे। उसी दौरान पुराने गत्ते के ढेर में धुआं के साथ आग की लपटें उठने लगी। यह देखकर श्रमिकों में खलबली मच गई। श्रमिकों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन गत्ते के ढेर में आग तेजी से फैल गई। श्रमिकों ने आनन-फानन में फैक्ट्री मालिक और फायर स्टेशन पर फोनकर सूचना दी।सीएफओ सतेंद्र पांडेय और स्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.