मुजफ्फर नगर, अप्रैल 20 -- मुजफ्फरनगर जिले में औद्योगिक सुरक्षा को लेकर ड्रोन कैमरों का साया मंडराने लगा है। इससे सबसे ज्यादा चिंता में पेपर मिला संचालक आ गए हैं। पिछले कुछ दिनों से नगर की प्रमुख पेपर मिलों के ऊपर रात के सन्नाटे में रहस्यमयी ड्रोन उड़ते देखे जा रहे हैं। शाकुंभरी पेपर मिल, बिंदल डुप्लेक्स, सिल्वरटन पेपर मिल और मीनू पेपर मिल के कर्मचारियों ने इन ड्रोन्स को अपने कैमरों में कैद किया है, जिससे मिल प्रबंधन और कर्मचारियों में भारी दहशत का माहौल है। हालांकि पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई, लेकिन 112 नंबर पर काल का पुलिस बुलाई गई है।पेपर मिला एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल बताते हैं कि जिले में पेपर मिलों के उपर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही है, जो अत्यंत ही गंभीर विषय है। उन्होंने बताया की इसकी सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.