महाराजगंज, जुलाई 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 102 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर के तत्वावधान में पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज के कैडेट्स ने अनूठी पहल की। कैडेट्स ने वेस्ट मटेरियल से उपयोगी पेपर बैग तैयार कर लोगों के बीच वितरित कर प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग छोड़ने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: पेपर बैग बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशकैडेट्स की पहल एनसीसी कैडेट्स ने बेकार पड़े कागज व अन्य उपयोगी वेस्ट मटेरियल का उपयोग कर आकर्षक व उपयोगी पेपर बैग तैयार किए। इसके बाद उन्होंने दुकानदारों व आम नागरिकों के बीच पहुंचकर प्लास्टिक की थैलियों के बजाय पेपर बैग के उपयोग के लिए जागरूक किया। कैडेट्स ने बताया कि पेपर बैग पर्यावरण के अनुकूल ह...