बिहारशरीफ, मार्च 26 -- पेपर बैग, थोंगा, लकड़ी के खिलौना काउंटरों को सराहा सीएम ने जीविका दीदियों के स्टॉल का किया निरीक्षण फोटो : पेपर बैग केके 08 : जीविका दीदियों के स्टॉल का निरीक्षण करते सीएम नीतीश कुमार। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। स्टेडियम में जीविका दीदियों द्वारा लगी भव्य प्रदर्शनी व स्टॉल का सीएम नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया। इन स्टॉलों पर 16 जीविका दीदियों ने अपने उत्पादों व अन्य गतिविधियों की झलक पेश की। इसे देख सीएम काफी प्रभावित हुए और जीविका दीदियों को ऐसे ही आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दीं। स्वयं सहायता समूहों एवं उत्पादक समूहों द्वारा बनाए जा रहे पेपर बैग, थोंगा निर्माण को देखा। इसके बाद नूरसराय की सुरभि कुमारी ने एक ड्रोन दीदी के रूप में अपनी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया। लक्ष्मी कुमारी द्वारा दीदी अधिकार केंद्र, प्रियंका कुम...