सहारनपुर, मार्च 23 -- सहारनपुर बिहारीगढ़ पुलिस ने पेपर फैक्ट्री में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। चोरी करने वाले पांच दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से घटना में शामिल बाइक सहित चोरी किया गया सामान बरामद हुआ है। सभी आरोपी उत्तराखंड के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।एसपी देहात सागर जैन ने बताया पानीपत की विकास नगर कालोनी निवासी अमित ने 19 मार्च को थाना बिहारीगढ़ पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह सतपुरा स्थित श्री गणेश पेपर इंडस्ट्रीज में मैनेजर हैं। अज्ञात व्यक्ति द्वारा चार लाख 70 हजार की कीमत की 47 मोटर चोरी कर लिए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने क्षेत्र से तालिब निवासी मोहल्ला शाहपुर कस्बा थाना भगवानपुर, मोहसीन गांव कुरडीखेड़ा बिहारीगढ़, ज...