बस्ती, मार्च 11 -- लालगंज (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के कोप गांव में मंगलवार की सुबह हाईस्कूल की छात्रा घर में दुपट्टे के फंदे से लटकती मिली। परिजनों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। उसके जीवित होने की उम्मीद में उसे नीचे उतार लिया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मंगलवार की सुबह छात्रा का हाईस्कूल का अंतिम पेपर था। इधर किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। थोड़ी ही देर में थोड़ी देर में सीओ कलवारी कुलदीप सिंह यादव और एसएचओ लालगंज विनय कुमार पाठक भी मौके पर पहुंच गए। फोंरेसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सीओ ने बताया कि मृतका के पिता ने बेटी के आत्महत्या करने की लिखित सूचना दी है। इसके आधार पर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। कोप गांव निवासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.