बाराबंकी, मार्च 16 -- रामसनेहीघाट। पुलिस में भर्ती होकर वर्दी पहनने का सपना संजोए विवाहिता की गत रविवार सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। देर रात जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। पति सौरभ पाठक और उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र के ग्राम पूरे चितई, मजरे अमहिया निवासी आरती देवी (25) पत्नी सौरभ पाठक सोमवार शाम अमेठी जिले के सुकुल बाजार क्षेत्र में भर्ती परीक्षा का पेपर देने अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से गई थीं। वापस लौटते समय शुकुल बाजार के पास किसी वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों पति-पत्नी उछलकर दूर जा गिरे। घटना में सौरभ को गंभीर चोटें आई, वहीं सड़क पर गिरने के कारण आरती के सर में गंभीर चोट लग गई, और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की स...