बिजनौर, फरवरी 18 -- थानाक्षेत्र में बुधवार को एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें कार चालक सहित 3 युवक घायल हो गए। कार स्वामी अपनी कार से उन्हें सीएचसी लाया। जहां घायलों का उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल में पहुंच गई। जानकारी के अनुसार रिहान(14) पुत्र महबूब, अनस(16) पुत्र अब्दुल्ला, आमिर(18) पुत्र नजीर निवासीगण सराय कोतवाली देहात बुधवार को पेपर देकर एक ही बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। नगीना-कोतवाली मार्ग पर कताई मिल के सामने उनकी बाइक एक कार से टकरा गई, जिसमें कार चालक राजेश यादव(61)पुत्र छोटे निवासी ताजपुर समेत चारों लोग घायल हो गए। चारों घायलों को नगीना स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.