उरई, फरवरी 26 -- कोंच। कोंच में बुधवार देर शाम सड़क हादसे में तीन इंटरमीडिएट छात्राएं घायल हो गईं। जिनको इलाज के लिए ले जाया गया। तहसील क्षेत्र के ग्राम अंडा निवासी शालिनी, कशिश और महक का परीक्षा केंद्र नगर स्थित एसआरपी इंटर कॉलेज में था। बुधवार को द्वितीय पाली में इंटर का रसायन विज्ञान का पेपर देकर तीनों छात्राएं स्कूटी से गांव अंडा लौट रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब वह नहर के पास पहुंचीं, तभी पीछे से आए अज्ञात दोपहिया वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों छात्राएं सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और छात्राओं को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार तीनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। सूचना पर पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.