रांची, जून 1 -- रांची, संवाददाता। झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर गड़बड़ी मामले में जेल में बंद छह आरोपियों को झटका लगा है। अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में आरोपियों की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के पश्चात अदालत ने आरोपियों को जमानत देने से इनकार किया। याचिकाएं खारिज कर दी। इस मामले में आरोपी आशीष कुमार, विकास कुमार, योगेश प्रसाद, रंजीत कुमार उर्फ चुनचुन, गुलाब चंद महतो और बुलबुल पांडे उर्फ राज ने पिछले दिनों जमानत की गुहार लगाई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...