कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर। पीपीएन डिग्री कॉलेज में युवा महोत्सव का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह एवं सांस्कृतिक समिति की संयोजिका प्रो. मीना गुप्ता ने किया। युवा महोत्सव के तहत शुक्रवार को कहानी लेखन प्रतियोगिता एवं पेपरक्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता एवं कलात्मक कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पेपर क्राफ्ट में आयुषी शर्मा प्रथम, अनुष्का पांडे द्वितीय और आरजू तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर डॉ. निधि कश्यप, डॉ. मधुर बाला यादव, डॉ. अलका, डॉ. रामनरेश पटेल, डॉ. शैलेंद्र प्रताप, डॉ. चंचल शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.