लखनऊ, जनवरी 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की ओर से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र भेजकर मुजफ्फरनगर में पेपर उत्पादन इकाइयों द्वारा आरडीएफ के नाम पर ठोस अपशिष्ट जलाए जाने से वायु प्रदूषण बढ़ने की शिकायत की है। पत्र में कहा गया है कि लीगेसी वेस्ट को खुले में तथा ईंधन के रूप में जलाया जा रहा है। कई स्थानों पर इस कचरे का भंडारण भी किया जा रहा है। इससे प्रदूषण बढ़ रहा है। जनस्वास्थ्य के साथ ही पानी की शुद्धता पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है। संगठन के प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक द्वारा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से इस मामले में प्रभावी कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है। बता दें कि मुजफ्फरनगर देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शुमार है। एनसीआर के यूपी वाले जिलों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा एक अलग टॉस्क फोर्स का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.