मोतिहारी, अप्रैल 24 -- गोविंदगंज, एसं। सोमेश्वर प्लस टू विद्यालय अरेराज के सभागार में 12 दिनों से चल रहे भारत की जनगणना 2027 के प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को हो गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण चार बैच में कुल 12 दिनों में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में शामिल प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को संबोधित करते हुए बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित ने बताया कि जनगणना 2027 इस बार पूरी तरह पेपरलेस और डिजिटल रूप में आयोजित की जा रही है। यह देश की पहली ऐसी जनगणना होगी, जिसमें पारंपरिक कागजी फॉर्म और रजिस्टरों की जगह आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। सरकार ने इस प्रक्रिया को आसान, तेज और पारदर्शी बनाने के लिए मोबाइल ऐप, वेब पोर्टल और रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया है। यह भी पढ़ें- राष्ट्र के भविष्य निर्माण का आधार स्तंभ है जनगणना : डीएम साथ ही नागरिकों को सेल्फ एन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.