पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
गोरखपुर, जून 25 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पेपरलेस रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू करने और रजिस्ट्री कार्यालयों को पासपोर्ट सेवा केंद्रों की तर्ज पर विकसित किए जाने के राज्य सरकार के निर्णय के विरोध में जिला अधिवक्ता एसोसिएशन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद पांडे और मंत्री चंद्र प्रकाश मिश्र ने किया। अधिवक्ताओं ने शासन के आदेश को अधिवक्ता हितों के विपरीत बताते हुए इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की। साथ ही रजिस्ट्री कार्यालय को कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर स्थानांतरित किए जाने की प्रस्तावित योजना का भी विरोध जताया। यह भी पढ़ें- रजिस्ट्री कार्यालय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.