मधुबनी, अप्रैल 1 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। जनगणना 2027 के क्रियान्वयन को सफल बनाने के लिए बुधवार को एसडीओ शारंग पाणि पाण्डेय अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में चार्ज पदाधिकारी एवं फिल्ड प्रशिक्षकों के साथ बैठक कर विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराये। उन्होने बताया कि इसबार जनगणना की प्रक्रिया पेपरलेस होगा। इसके लिए मोबाइल एप का उपयोग किया जाएगा। 6 अप्रैल से 17 अप्रैल तक प्रशिक्षण कार्य चलेगा। सभी प्रर्यवेक्षक एवं प्रगणकों को फिल्ड ट्रेनर के द्वारा चार्जवार टोली बनाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए अनुमंडल में 2141 प्रगणक एवं 365 पर्यवेक्षक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। चार्ज पदाधिकारी के निगरानी में 32 फिल्ड प्रशिक्षकों द्वारा 3-3 दिन प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्य का समग्र अनुश्रवण एसडीओ द्वारा किया जाएगा। प्रशिक्षण ऑडिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.