पेपरलेस बैनामों के विरोध में अधिवक्ताओं ने बनाई मानव शृंखला
शाहजहांपुर, जून 24 -- जलालाबाद, संवाददाता। पेपरलेस बैनामा व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में मानव शृंखला बनाकर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रभात रॉय को सौंपा गया। अधिवक्ताओं का कहना था कि पेपरलेस बैनामा लागू होने से अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, स्टांप विक्रेता और इससे जुड़े अन्य लोगों का रोजगार प्रभावित होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि नई व्यवस्था से लाखों लोगों के सामने बेरोजगारी का संकट खड़ा हो सकता है। प्रदर्शन के दौरान एसडीएम प्रभात रॉय ने अधिवक्ताओं से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर बार संघ अध्यक्ष अनिल पाठक, महासचिव अमित परमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ई-पंजीकरण के खिलाफ तिर्वा के वकील, जारी हड़ताल यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.