लखनऊ, जून 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ. सीपी राय ने नीट पेपरलीक से क्षुब्ध छात्रों की आत्महत्या का जिम्मेदार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बताया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि पेपर लीक से लाखों छात्रों के सपने चूर-चूर हो गए।डॉ. राय ने कहा कि 22 लाख से ज्यादा नौजवानों ने वर्षों मेहनत की। दिन-रात पढ़ाई की। हालांकि, सिस्टम की लापरवाही से उनकी मेहनत बर्बाद हो गई। नतीजतन, कई मासूम नौजवानों ने हताशा में आत्महत्या कर ली। आकांक्षा चतुर्वेदी, प्रदीप मेघवाल, रितिक मिश्र और अन्य युवा सपनों को लेकर दुनिया से चले गए। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए खुद इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक उनका इस्तीफा नहीं होता, कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। पार्टी मांग ...