प्रयागराज, मई 14 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। पेपरलीक के बाद नीट-यूजी परीक्षा रद्द करने पर छात्र संगठनों का आक्रोश गुरुवार को फूट पड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रयाग महानगर ने परीक्षा प्रक्रिया में लगातार हो रही अनियमितताओं तथा विद्यार्थियों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ कटरा चौराहे पर प्रदर्शन कर एनटीए का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि नीट-यूजी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपरलीक केवल प्रशासनिक विफलता नहीं बल्कि पूरी परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। महानगर मंत्री प्रतीक मिश्रा 'सूरज' और मीडिया संयोजक आयुष विश्वकर्मा ने कहा कि लापरवाही से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लगा है। दोषियों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए परीक्षा प्रणाली में सुधार किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में अमन, अभिनव, राहुल, ...