अंबेडकर नगर, अगस्त 14 -- अम्बेडकरनगर। जेपीएससी वे जेएसएससी परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ऊपर बर्बरतापूर्वक किए गए लाठीचार्ज के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर के पटेलनगर तिराहे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। विभाग संयोजक अंकित सिंह ने कहा कि झारखंड में पेपर में भारी अनियमितता और पेपरलीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर वहां की सरकार द्वारा लाठीचार्ज कराना शर्मनाक है। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक मामले की सीबीआईजांच की मांग की है। कहा जांच न हुई तो कार्यकर्ता पूरे देश में आंदोलन करने को बाध्य होंगे। यह भी पढ़ें- झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री अभय सिंह सानू, जिला संगठन मंत्री...