प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को घोषित समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) आदि 2023 भर्ती के अंतिम परिणाम के साथ ही अभ्यर्थियों का इंतजार भी खत्म हो गया। आयोग के इतिहास में सबसे विवादित परीक्षाओं में से यह एक रही। खास बात यह है कि इसमें सर्वाधिक 1076004 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। पेपरलीक के कारण आयोग को इसे दोबारा कराना पड़ा था। 11 फरवरी 2024 को पहली बार आरओ/एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा के दिन ही इसका प्रश्नपत्र लीक होने का हल्ला मच गया था। तमाम अभ्यर्थियों ने व्हाट्सएप के अलावा फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम आदि प्लेटफार्म पर प्रश्नपत्र की उत्तरकुंजी शेयर की थी। गाजीपुर में कुछ अभ्यर्थियों ने एक केंद्र के बाहर जमा होकर पेपर लीक होने पर विरोध भी किया था। उसके अ...