नई दिल्ली, फरवरी 2 -- Penny Stock: पेनी स्टॉक सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजी (Silverline Technologies Ltd) के शेयरों की कीमतों में आज 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में यह तेजी एक ऐलान के बाद दर्ज की गई है। 10 रुपये से कम की कीमत वाले इस स्टॉक ने दी जानकारी में बताया है कि उन्होंने AI आधारित एक वेब प्लेटफॉर्म Silver AI को 2 फरवरी को लॉन्च किया है। बीएसई में आज सोमवार को यह पेनी स्टॉक 9.95 रुपये के लेवल पर खुला था। बता दें, कंपनी के शेयर 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ ही आज ओपन हुए हैं। यह भी पढ़ें- इस कंपनी का नेट प्रॉफिट 18% बढ़ा, Rs.16 डिविडेंड का ऐलान, शेयरों में 8% की तेजीक्या करेगा यह प्लेटफॉर्म Silver AI एक एआई आधारित प्लेटफॉर्म है। जोकि प्रोडक्टिव और नॉलेज से जुड़े वर्कफ्लो को सपोर्ट करने के लिए एक कन्वर्सेशनल, असिस्टिव इंटरफ...