नई दिल्ली, जुलाई 25 -- Penny Stocks: पेनी स्टॉक नर्मदा एग्रोबेस लिमिटेड के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों को 5 हिस्सों में बांटने का फैसला किया गया है। इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दे दी गई है। बता दें, स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है।कब है रिकॉर्ड डेट नर्मदा एग्रोबेस लिमिटेड की तरफ से दी जानकारी में बताया गया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। बता दें, कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। शेयरों के बंटवारे के लिए 31 जुलाई की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया गया है। यह भी पढ़ें- 6 महीने में 200% का रिटर्न, आशीष कचोलिया ने बढ़ाई कंपनी में हिस्सेदारी यह भी पढ़ें-...