नई दिल्ली, मई 1 -- Empower India share price: वैसे तो शुक्रवार को शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं हुई लेकिन सोमवार को बाजार खुलेगा तब निवेशकों की नजर एक पेनी शेयर पर होगी। इस पेनी शेयर का नाम- Empower इंडिया है। दरअसल, कंपनी से जुड़ी एक पॉजिटिव खबर आई है। इस खबर के बाद शेयर में सोमवार को हलचल की उम्मीद है। आइए डिटेल में जान लेते हैं।कंपनी की पॉजिटिव खबर Empower इंडिया ने यूएई-स्थित MABIL में ज्यादातर हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक टर्म शीट पर साइन करने की घोषणा की है। यह डील स्ट्रैटेजिक क्रॉस-बॉर्डर अधिग्रहण के तौर पर किया जा रहा है। इसे शेयर स्वैप व्यवस्था के जरिए पूरा किया जाएगा। Empower इंडिया ने कहा- यह ट्रांजैक्शन अभी शुरुआती दौर में है। कंपनी ने बताया कि टर्म शीट पर दस्तखत से डील का लगभग स्ट्रक्चर तो तय हो जाता है लेकिन अंतिम अधिग्रहण अभी...