नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- शेयर बाजार में कई ऐसे पेनी कैटेगरी के स्टॉक हैं जिसने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पेनी स्टॉक- विजी फाइनेंस, एवेक्सिया लाइफकेयर और एनएचसी फूड्स भी इसी कैटेगरी में हैं। पिछले छह महीनों में इनमें से एक पेनी स्टॉक ने 300% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। हालांकि, हम आपको कुछ और भी पेनी शेयरों के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत मामूली है लेकिन रिटर्न मल्टीबैगर रहा है। विजी फाइनेंस: इस नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी के शेयर पेनी कैटेगरी के हैं। इस शेयर ने छह महीने की अवधि में निवेशकों को 316% तक का रिटर्न दिया है। शेयर के वर्तमान कीमत की बात करें तो बीते शुक्रवार को इसमें अपर सर्किट लगा और यह 13.38 रुपये पर बंद हुआ। शेयर के 52 हफ्ते का हाई और लो क्रमश: 17.37 रुपये और 1.97 रुपये है। हाल ही में विजी फाइनेंस लिमिटेड ने BSE को...