पेनाल्टी शूट में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर टीम बनी विजेता
अयोध्या, अगस्त 23 -- अयोध्या संवाददाता। खेल निदेशालय द्वारा महिला खेल समारोह वर्ष 2026-27 के तहत 20 से 22 अगस्त तक आयोजित प्रदेशीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर कालेज एवं अयोध्या मण्डल के बीच खेला गया। निर्धारित अवधि में दोनो टीमें 1-1 गोल से बराबरी पर रहीं। विजेता का निर्णय पेनाल्टी शूट के आधार पर किया गया। पेनाल्टी शूट के आधार पर गोरखपुर 4-1 से विजेता रही और अयोध्या मण्डल उपविजेता रही। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण अविनाष श्रीवास्तव संयुक्त सचिव उप्र हॉकी संघ लखनऊ और अंतरराष्ट्रीय हॉकी अम्पायर एवं उप्र हॉकी कमेटी के चेयरमैन एमएस बोरा द्वारा किया गया। इसके पहले मुख्य अतिथि को अनिमेश सक्सेना क्षेत्रीय क्रीडा़धिकारी अयोध्या द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.