लखीसराय, मार्च 9 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को शहर के नया बाजार स्थित केआरके मैदान में जिला प्रशासन की ओर से बालिका फुटबॉल कप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मुकाबले में लखीसराय और मुंगेर की बालिका टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला गया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और एक-दूसरे पर दबदबा बनाने की कोशिश करती रहीं। पूरे निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। निर्धारित समय तक मैच का परिणाम 0-0 रहने के बाद विजेता का फैसला पेनाल्टी शूटआउट के माध्यम से किया गया। पेनाल्टी शूटआउट में मुंगेर की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए लखीसराय की टीम को 2-0 से पराजित कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान खिलाड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.