गाजीपुर, अप्रैल 7 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित प्रीमियर फुटबॉल लीग के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सुपर किंग्स ने रोमांचक खेल में रॉयल चैलेंजर्स को पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। डे-नाइट प्रारूप में खेला गया यह मुकाबला सोमवार शाम शुरू होकर देर रात तक दर्शकों को रोमांचित करता रहा। मैच की शुरुआत सुपर किंग्स के आक्रामक खेल से हुई। सातवें मिनट में दुर्गेश यादव ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, जबकि 15वें मिनट में अमन यादव ने दूसरा गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। रॉयल चैलेंजर्स ने 30वें मिनट में रियाजु के गोल से वापसी की और स्कोर 2-1 कर दिया। दूसरे हाफ में मुकाबला और रोमांचक हो गया। 49वें मिनट में दुर्गेश यादव ने पेनाल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 3-1 किया, लेकिन 53वें मिनट में...