पेनादा में तेल हल्दिया के साथ तीन दिवसीय चड़क मेला संपन्न
जमशेदपुर, मई 18 -- पटमदा: बोड़ाम प्रखंड के पेनादा गांव में आयोजित तीन दिवसीय पारंपरिक चड़क मेला सोमवार को तेल हल्दिया कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया। मेले के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही। उपमुखिया पूर्ण महतो ने बताया कि मेले की शुरुआत शनिवार को जांगाल कार्यक्रम एवं भगवान शिव की आराधना के साथ हुई। इसके बाद रविवार की रात 11 बजे से भव्य छऊ नृत्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसने देर रात तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इसमें मानभूम छऊ नृत्य समिति, रघुनाथपुर (उस्ताद कार्तिक कर्मकार) और माझीहिड़ा यूनिवर्सल छऊ नृत्य एकेडमी (उस्ताद तपन कुमार महतो) के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। यह भी पढ़ें- गोपीनाथपुर में छऊ नृत्य का आयोजन पारंपरिक वेशभूषा, आकर्षक मुखौटे और दमदार नृत्य शैली ने लोगों का खूब मनोरंजन कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.