पेनल्टी स्ट्रोक से एसडी येलो टीम की रोमांचक जीत
मेरठ, मई 11 -- सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर चल रहे बालक समर हॉकी कैंप के अंतर्गत सोमवार को मुकाबला खेला गया। गांव और शहर के नवोदित हॉकी खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित मैच में एसडी येलो टीम ने यंग्स स्टार टीम को पेनल्टी स्ट्रोक के जरिए 1-0 से पराजित किया। प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया कि निर्धारित 60 मिनट के मुकाबले के हाफ टाइम तक दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने एक-दूसरे के गोल पोस्ट पर लगातार हमले किए, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मैच समाप्त होने से पांच मिनट पहले एसडी येलो टीम को पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे टीम के फारवर्ड खिलाड़ी मनीष प्रजापति ने शानदार गोल में बदलकर टीम को 1-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी।इसके बाद यंग्स स्टार टीम बराबरी का गोल करने में नाकाम रही और एसडी येल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.