पेनल्टी शूटआउट में एसडी ब्लू टीम विजयी, विजन एकेडमी को 3-2 से हराया
मेरठ, मई 9 -- सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर चल रहे सब जूनियर बालक समर हॉकी कैंप के अंतर्गत शनिवार को विजन एकेडमी और एसडी ब्लू टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। निर्धारित 60 मिनट तक दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर रहीं, जिसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से किया गया। पेनल्टी शूटआउट में एसडी ब्लू टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-2 से जीत दर्ज की। एसडी ब्लू टीम की ओर से ताल्हा मोहम्मद, अंश त्यागी और मयंक पाल ने एक-एक गोल किया। वहीं विजन एकेडमी की ओर से वंश गिरी और मोना ने गोल दागे।प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया कि 15 दिवसीय समर हॉकी कैंप का समापन 14 मई को होगा। यह भी पढ़ें- चैतन्य सोलंकी की हैट्रिक से विवेकानंद हाउस की शानदार जीत यह भी पढ़ें- फिजिकल कालेज की टीम ने जीता हॉकी टूर्नामेंट का पहला मुकाबला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.