गाजीपुर, फरवरी 21 -- सैदपुर। नगर के तहसील परिसर स्थित द बार एसोसिएशन के नव निमार्ण हो रहे टिन शेड के सामने पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान द बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अध्यक्ष राजेश सिंह औऱ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर ने आम, नीम, पीपल के पौधे का रोपण किया। इस दौरान एसडीएम रामेश्वर सुधाकर ने कहा की पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। उन्होंने प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए पौधरोपण को जरूरी बताया। उन्होंने कहा की पेड़ लगाना जितना बड़ा कार्य है, उससे बड़ा कार्य उस पेड़ का संरक्षण करना है। उन्होंने इस कार्य के लिए द बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश की धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उक्त पेड़ को ट्रीगार्ड से संरक्षीत करने को कहा। उक्त मौके एड विनीत सिंह, सुधाकर राय, शशांक पाण्डेय, पूर्वअध्यक्ष रमेश कुमार, चन्दन सहित अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.