कन्नौज, फरवरी 28 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कस्बा विशुनगढ़ में मामूली विवाद को लेकर एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गश्त पर निकली पुलिस की नजर जब पेड़ से लटक रहे युवक पर पड़ी, तो उन्होंने आनन-फानन उसे नीचे उतारा और अस्पताल भिजवाया। फिलहाल वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। कस्बा विशुनगढ़ निवासी साहिल (24) पुत्र सिराज ने घर से निकलकर गांव के बाहर छिबरामऊ-विशुनगढ़ रोड पर एक पेड़ पर चढक़र फांसी लगाने का प्रयास किया। इस बीच परिजन पीछा करते हुए मौके पर पहुंच गए। तभी विशुनगढ़ थाना प्रभारी भागमल पुलिस फोर्स के साथ अचानक उस तरफ गश्त को निकले। परिजनों ने पुलिस से पेड़ पर फांसी के फंदे से लटक रहे बेटे को बचाने की गुहार लगाई। पुलिस ने बिना कोई देर किए आनन-फानन में युवक को किसी तरह नीचे उतारा और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.