जौनपुर, अप्रैल 15 -- जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में सुबह लोगों ने एक युवक का शव बगीचे में पेड़ से लटकते देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उक्त गांव में बस्ती के पीछे बगीचे में एक युवक को गमछे से लटका हुआ लोगों ने देखा। मृतक की पहचान कर पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने शव को कब्जे मे लिया। मृतक की पहचान गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गोपालपुर निवासी 26 वर्षीय श्याम जीत गौतम उर्फ बाचा के रूप में हुई। वह ससुराल में रितेश कुमार के घर ही रहता था। यह भी पढ़ें- नीम के पेड़ से लटककर युवक ने दी जान उसकी पत्नी के पास एक बच्चा भी है । मौत को संदिग्ध मानकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.