मथुरा, जून 20 -- थाना जैंत अंतर्गत गांव मौरा में पेड़ पर लटके मिले गांव निवासी ई-रिक्शा चालक प्रताप की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। बताते चलें कि गुरुवार सुबह गांव मौरा,जैंत निवासी ई-रिक्शा चालक प्रताप (40) का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला था। इसकी जानकारी होने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया तो पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुला जांच को नमूने कलेक्ट कराते हुए शव कब्जे में कर पोस्टर्माटम को भिजवाया था। इस मामले में मृतक के परिजनों ने नामजदों पर हत्या का आरोप लगाया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से वीडियोग्राफी के मध्य कराया गया था। यह भी पढ़ें- पेड़ से लटके मिले व्यक्ति की मौत का कारण पोस्टमार्टम में आया हैंगिंग पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप...