कुशीनगर, दिसम्बर 1 -- पडरौना(कुशीनगर)। हिन्दुस्तान संवाद तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र स्थित दोघरा गांव के टोला बेनीभार नगर में स्थित सागौन के बागीचे में एक दंपति के शव लटकते मिलने से सनसनी फैल गई। अलग-अलग जाति के युवक और युवती ने प्रेम विवाह किया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के दोघरा के टोला बेनीभार नहर की कुछ महिलाएं रविवार की सुबह खेत में धान की फसल काटने जा रही थीं। महिलाओं ने सागौन के बागीचे में एक पेड़ से दंपति का शव लटकते देखा और शोर मचाया। महिलाओं का शोर सुनकर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। युवक और युवती ने गले में दुपट्टे का फंदा लगाया था। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। दंपति के शव मिलने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.