बरेली, अप्रैल 19 -- पेड़ से लटका मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, सात साल बाद जेल से था छूटा बरेली, मुख्य संवाददाता। कैंट थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में रविवार रात एक हिस्ट्रीशीटर का शव नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। थाना कैंट के गांव मिर्जापुर निवासी 38 वर्षीय रमेश का शव शनिवार देर रात गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में मठिया के पास नीम के पेड़ से लटका मिला। बताया गया कि गांव के ही प्रेम सिंह रविवार रात जब खेत से ट्रैक्टर लेकर लौट रहे थे तो उन्होंने उसका शव पेड़ से लटका देखकर गांव में सूचना दी। यह भी पढ़ें- पेड़ पर झूलता मिला किशोर का शव तब गांव के जसवीर सिंह, मृतक के भाई सुरेश, अजय और चंद्रपा...