उरई, अप्रैल 10 -- कदौरा। इकौना के जंगल में गुरुवार देर शाम एक अधेड़ साधु का शव पेड़ पर लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लेते हुए जांच शुरू की। कस्बा कालपी के मोहल्ला राजघाट निवासी 50 वर्षीय ज्योति कमल गुप्ता करीब 15 से 20 दिनों से गांव के बाहर स्थित शिव मंदिर (दानी बाबा) मंदिर में रह रहा था। वह भगवा वस्त्र पहनकर साधु के रूप में सेवादार बन कर रहता था। गुरुवार देर शाम जंगल की ओर गए कुछ ग्रामीणों ने पेड़ पर शव लटका देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। राज कमल गुप्ता ने बताया कि भाई की शादी नहीं हुई थी। उसे बवासीर की बीमारी थी ...