संभल, फरवरी 17 -- बबराला थाना क्षेत्र के गांव में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को रास्ते के किनारे खेत में खड़े पेड़ पर लटका मिला। शव देख ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार सुबह गांव बसंतपुर डंडा निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र विजय कुमार का शव गांव से कुछ दूरी पर रामपुर खादर जाने वाले रास्ते के किनारे खेत में खड़े पेड़ पर लटका मिला। पेड़ पर शव लटका देख ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बबराला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.