लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव गदमापुर के बाहर खेत पर लगे पेड़ से शुक्रवार दोपहर एक युवक का शव पेड़ से लटकता पाया गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया और शव पुलिस के कब्जे में देने से इनकार कर दिया। इसी गांव में एक दिन पहले कचरा नाली में बहाने पर दो गुटों में संघर्ष हो गया था, जिसमें एक महिला समेत पांच लोगों के चोटें आई थी। पुलिस ने मेडिकल कराकर दोनों गुटों के नौ लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इसी केस में आरोपी युवक का शव लटकता हुआ पाया गया। मृतक 40 वर्षीय विनीत सिंह के पिता छोटे सिंह ने बताया कि गुरुवार को पड़ोसी जागेश्वर की लैट्रिन के बने सेफ्टी टैंक में सफाई न होने के चलते कचरा बहकर निकल रहा था। इसका विरोध करने पर लाठी डंडा और धारदार हथियार लेकर विपक्षियों हमला बोल दिया। दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.