गंगापार, जून 12 -- हंडिया कोतवाली क्षेत्र के बनपुरवा धनूपुर गांव में एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। जिस घर में चार दिन पहले तक शादी की खुशियां और शहनाइयों की गूंज थी, वहां गुरुवार सुबह मातम छा गया। घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए नवविवाहित युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र स्वर्गीय इंद्रजीत बुधवार रात घर से अचानक लापता हो गया था। परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह ग्रामीणों को गांव के बाहर एक पेड़ पर उसका शव लटका दिखाई दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन शव देखकर बेसुध हो गए। परिजनों के मुताबिक संतोष की शादी सात जून को सेवना हरीपुर मर्रो गांव निवासी गौरी के साथ हुई थी। शादी को अभी महज चार दिन ही...