सिद्धार्थ, अप्रैल 6 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद । त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी पठान गांव में एक युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।पकड़ी पठान गांव निवासी विनय गौतम (20) पुत्र सीताराम पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था। शुक्रवार शाम वह घर से निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान गांव के पश्चिम स्थित एक बाग में पेड़ से लटकता उसका शव दिखाई दिया। यह दृश्य देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में परिजन युवक को फंदे से नीचे उतारकर इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य कें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.