पेड़ से लटका मिला बोकारो के लड़के का शव
धनबाद, जुलाई 5 -- महुदा थाना क्षेत्र के लोहापट्टी-सिंदरी हीरक मार्ग पर नूतनडीह बस्ती के समीप शनिवार की सुबह झाड़ियों के बीच पेड़ से 17 वर्षीय लड़के का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर महुदा पुलिस पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान बोकारो जिले के चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुम्हरी बस्ती निवासी सुखदेव सिंह के पुत्र ध्रुप सिंह के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि ध्रुप शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे घर से निकला था। इसके कुछ देर बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार की सुबह शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ध्रुप के बड़े भाई विशाल सिंह ने बताया कि दो दिन पहले उसने बताया था कि मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति उसे धमकी दे रहा है। परिजनों ने आशंका जताई है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.